फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भारतीय जनता पार्टी देवरिया, जिला इकाई के तत्वावधान में कमल ज्योति अभियान

भारतीय जनता पार्टी देवरिया, जिला इकाई के तत्वावधान में कमल ज्योति अभियान

Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी देवरिया, जिला इकाई के तत्वावधान में कमल ज्योति अभियान
बूथों पर जाएंगे कार्यकर्ता, बनाएंगे भाजपा का परिवार
विज्ञापन


तीन चरणों में चलेगा अभियान, तैयारी बैठक में दी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कमल ज्योति, लाभार्थी संपर्क एवं मेरा परिवार-भाजपा का परिवार अभियान की संयुक्त जिला कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका सभागार में हुआ। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की नियति पर तनिक भी संशय नहीं है। अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा का बूथ से लेकर शीर्ष तक का कार्यकर्ता कृत संकल्पित है। आज संपूर्ण राष्ट्र की सम्मानित जनता भारत को शक्तिशाली, समृद्धिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पुन: उस स्थान पर देखना चाहती है। सुनियोजित तरीके चलाए गए अभियान को सफल बनाए। चलाए गए अभियान की विस्तार से चर्चा किया। कमल ज्योति अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाएंगे और लोगों से संपर्क करेंगे। भाजपा के पक्ष में समर्थन हासिल करेंगे और घरों पर स्टीकर, बैनर पोस्टर लगाएंगे। क्षेत्रीय संयोजक डॉ. जीतेंद्र राव ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए संपर्क बहुत ही जरूरी है। जिले के सभी जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथों पर जाकर भाजपा के समर्थन मांगेंगे। एक से 12 फरवरी के बीच मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान की मंडल सह कार्यशाला समाप्त होगी। 12 फरवरी से तीन मार्च तक कार्यकर्ता पदाधिकारी घर व बूथों पर जाएंगे और परिवार को भाजपा का परिवार बनाएंगे। इस दौरान जिला प्रभारी श्रीराम चौहान, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री विंदा कुशवाहा, अजय शाही, संजय सिंह, श्रवण सिंह, जयनाथ कुशवाहा, जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed