फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केजीआईसी ने दिया सम्मान तो भावुक हो उठीं पुरा छात्राएं

केजीआईसी ने दिया सम्मान तो भावुक हो उठीं पुरा छात्राएं

Tue, 01 Jan 2019 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
केजीआईसी ने दिया सम्मान तो भावुक हो उठीं पुरा छात्राएं
...फोटो समाचार
विज्ञापन

सम्मान मिला तो भावुक हो उठीं पुरा छात्राएं
कस्तूरबा राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सम्मेलन
देशप्रेम, स्वच्छता को प्रेरित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कस्तूरबा राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को पुरा छात्रा सम्मेलन का आयोजन हुआ। छात्राओं की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूर्व में इस कॉलेज की छात्रा रह चुकीं एवं वर्तमान में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में नाम कमा रहीं महिलाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी ने मंच पर आकर कॉलेज से जुड़े संस्मरण भी सुनाए।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डीआईओएस शिवचंद राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। श्वेता एवं नूपुर की टीम ने सरस्वती एवं स्वागत गीत प्रस्तुति किया। ब्यूटी मिश्रा ने मोहे रंग दे लाल.., पर आकर्षक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। मां तुझे सलाम..गीत पर मुस्कान मद्धेशिया, स्वच्छता अभियान पर प्रिया यादव व उनकी टीम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को समर्पित प्रस्तुति में प्रीति प्रजापति की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। निकिता सिंह, रंगोली मारो ढोलना.. गीत पर तृप्ति जायसवाल व उनकी टीम, राधा तेरी चुनरी.. पर शताक्षी व जाह्नवी, सासू लड़ मत.. पर गरिमा व टीम, ऐ वतन..गीत पर मिल्की, प्रिया व रोशनी, वृद्धाश्रम शीर्षक से नाट्य मंचन, मेरे ढोलना..गीत पर अनुष्का कृष्णा राय की प्रस्तुत सराही गई। प्रधानाचार्य विमला राय व अन्य शिक्षिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने भी अपने संबोधन में छात्राओं को कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संचालन एनसीसी की शिक्षिका दिव्या यादव ने बेहतर एवं मनमोहक अंदाज में किया। इस दौरान एडीआईओएस रामहजूर, रीना रानी, सारिका श्रीवास्तव, शांति राय, कामिनी पांडेय, शिवानी वर्मा, मेवाती यादव, अरुणानी राय, ममता यादव, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


पूर्व में छात्रा रहीं इन महिलाओं का हुआ सम्मान
डॉ. माया सिंह, सारिका श्रीवास्तव, विमला राय, श्वेता शाह, आस्था पांडेय, मानसी पांडेय, पार्वती मिश्रा, रंजना पांडेय, कल्पना पांडेय, कल्पना तिवारी, नीलम सिंह, तस्मीन फतेहा, रुक्मणि सिंह, अरुणा सिंह, आभा श्रीवास्तव, प्रीति वर्मा, ममता श्रीवास्तव, ममता गौड़, इज्जत कुरैशी, वंदना मिश्र, अर्चना सिंह, ज्योति सिंह, मृदुला वैश्य, पूजा वैश्य, डॉ. अंकिता राय, गुंजन शुक्ला, काजल देवी, साक्षी राय, सोमी सिंह, निकिता सिंह, स्तुति पांडेय, रीना मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशु, अंकिता और जागृति रहे प्रथम
प्रेम जागृति विद्यापीठ में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीसी रोड स्थित प्रेम जागृति विद्यापीठ में सोमवार को संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया। निर्णायक मंडल में शामिल नित्यानंद यादव, रमेश तिवारी ने प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को अंक प्रदान किए।
मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शुरू हुई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति। प्रधानाचार्य जयशिव मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन ग्रुप बनाए गए थे। सीनियर ग्रुप में दिव्यांशु वत्स प्रथम, भूमि तिवारी द्वितीय व सचिन तृतीय रहे। जूनियर ग्रुप में अंकिता चौबे, निखिता व अंशिका, नीलू तिवारी, प्राथमिक ग्रुप में जागृति, समृद्धि व संस्कृति तथा प्रियांशु शुक्ला क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इस दौरान विजय प्रताप, चंद्रप्रकाश शुक्ल, नरेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र गुप्त, अरुणेश मिश्र, शैलेष राय, मनीष पांडेय, मनीष यादव, अनुराधा तिवारी, सौम्या तिवारी, ज्योत्सना शाही, अंकित त्रिपाठी, ध्रुवदेव मणि त्रिपाठी, संस्कृति मिश्रा, धनंजय पांडेय, रविशंकर सिंह, चंद्रप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार...
मॉडलों में बच्चों की वैज्ञानिक सोच दिखी
स्कूलों में ऐसे आयोजनों से निखरती हैं प्रतिभाएं: अनीता
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर स्थित न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने स्वनिर्मित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि और प्रबंधक अनीता यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में 11वीं के हिमांशु, शुभम, प्रगति, अंबिका, अकांक्षा और अंजली ने जांबाज सिपाहियों के सम्मान में ताबूत सजाया था। कक्षा दो की आकांक्षा, प्रिया, शालिनी ने आरओ प्लांट, साक्षी, मोनिका, नैंसी ने ट्रैफिक सिग्नल, सातवीं के अंकित, दिग्विजय, ऋषभ ने राकेट, सोनम, रेनू, संध्या ने सोलर लैंप, संस्कृति, आंचल, शिखा ने पवन चक्की, आठवीं की प्रिया, सुनिंदा, विद्या, हर्षिता ने ग्रीन सिटी, प्रीति एंड अंजली ग्रुप ने हेलिकॉप्टर, निक्की, अंजली, सृष्टि और नीतू ने बागीचा, सानिध्य, अवध, आदित्य ने मैग्नेट एनर्जी, 10वीं की राधा, काजल, प्रकृति ने शौर्य परिवार, ममता, संध्या, रानी, शिवा ने ट्रेन, नौंवी के शिवांश, शिवम, हिमांशु, नीरज ने जेसीबी, पुनीत, रंजीत, रितेश ने रोबोट, 12वीं के अंकित, विद्यासागर, आकाश, प्रिंस, विशाल ने वैक्युम क्लीनर के मॉडल सजाया था। निर्णायक मंडल रामाश्रय यादव, रामसिंगार पांडेय, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. अंकित राय, तेजनारायण, जितेंद्र जायसवाल ने प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य फायानाथ यादव, हिमांशु त्रिपाठी, एसएन मिश्र, शत्रुघ्न, विजय, अर्चना, आशा, रीना आदि उपस्थित रहे।

फोटो समाचार
मन को भगवान में लगाना ही भक्ति है : वेद प्रकाश
सलेमपुर। नगर के मुरली मनोहर मंदिर में चल रहे 19वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भागवत कथा का आयोजन हुआ। डॉ. हरि नारायण मिश्रा ने कहा कि भागवत कोई ग्रंथ नहीं है बल्कि यह साक्षात भगवान श्री हरि का विग्रह है। इसमें लिखे हुए एक-एक शब्द मंत्र हैं, जो जीव को तत्काल भवसागर से निकालकर भगवान के धाम की प्राप्ति कराने में सक्षम है।
गुरु वेद प्रकाश ने कहा कि अपना परम कल्याण चाहने वाले जिज्ञासुओं को चाहिए कि वह अपने मन को संसार की व्यर्थ चर्चाओं से निकालकर भगवान की कथाओं में भगवान की लीला तथा भगवान के नाम, गुण तथा धाम में अविलंब लगा लें। क्योंकि किसे पता है, अगला क्षण आए या न आए। इस दौरान शंभूूदयाल, पूर्व चेयरमैन रामरतन गुप्त, डॉ. सुग्रीव मिश्र, रामविलास तिवारी, अखिलेश पांडेय, संजय गुप्त, मनोज गुप्त, अशोक गुप्त, हेमंत कुमार, सानू श्रीवास्तव, रामाज्ञा पटवा, ओंकार गुप्त, श्रीराम श्रीवास्तव, लीलावती देवी, राज कुमारी देवी, मंजू देवी, कुंती चौरसिया आदि मौजूद रहे।


फोटो समाचार
डांस एकेडमी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सलेमपुर। नगर के सेंट जेवियर्स प्ले ग्राउंड पर रविवार की रात स्टेज डांस शो का आयोजन हुआ। बांबे ग्लैम डांस एकेडमी के शो में छात्रों ने नृत्य में जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की शुरुआत बस्ती के बीएसएनएल महा प्रबन्धक विद्यानंद आजाद और जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सौम्या तिवारी ने क्लासिकल, मानसी वर्मा व साहिल तिवारी हीप, टॉप डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जीएम एकेडमी की संभावना मिश्रा ने प्रतिभागी बच्चों को मेडल और पुरस्कार दे दिया। इस दौरान कोरियोग्रॉफर प्रभात मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा, मुकेश तिवारी, अमित पांडेय, विकास रौनियार, अभिनीत उपाध्याय, संजय मिश्रा, शानू गुप्ता, शुुुभम मिश्र, हैपी शुक्ला, पवन उपाध्याय, विजय तिवारी, रवि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed