फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भारत के सच्चे सपूत थे सरदार पटेल

भारत के सच्चे सपूत थे सरदार पटेल

Wed, 31 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
भारत के सच्चे सपूत थे सरदार पटेल
भाटपाररानी के सोहनपुर में आयोजित रन फॉर यूनिटी में दौड़ते पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रुप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। गोष्ठियों में जहां सरदार पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व और दृढ़ इच्छाशक्ति की चर्चा हुई, वहीं ‘रन फॉर यूनिटी’ में सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। इस दौरान सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम परिसर से डीएम अमित किशोर और सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऑफिसर्स कॉलोनी, कोतवाली रोड, डीएम आवास, सुभाष चौक होते हुए दौड़ फिर से स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में शामिल बच्चों-युवाओं व अफसर-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित गोष्ठी में सदर विधायक ने सरदार पटेल को आजाद भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाला सच्चा सपूत कहा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी ने उनके पद् चिह्नों पर चलने की अपील की। जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर पीएम मोदी ने सरदार पटेल को उच्चतम स्थान दिया है। कहा कि देश दौड़ेगा तभी जुड़ेगा। इसके लिए हम सभी को दौड़ते रहने, चलते रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, महेंद्र यादव, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दुबे, रमाशंकर कुशवाहा, कृष्णानाथ राय, नित्यानंद पांडेय, लीलावती विश्वकर्मा, पुनीत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद शाही ने किया। उधर, जागृति सेवा संस्थान के राघवनगर में युवा एकता मंच के अध्यक्ष श्वेतांक करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को दो नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शिशिर द्विवेदी, रुपेश सिंह, मनीष मणि, मयंक उपाध्याया, सूरज आदि रहे। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने राजकीय बाल गृह आश्रम के बच्चों के साथ सरदार पटेल की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने बच्चों को लौह पुरुष के व्यक्तित्व के बारे में बताया। महासभा ने बच्चों में वस्त्र बांटे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार रहे। इस मौके पर ओमप्रकाश कुशवाहा, बृजेश पटेल, भानू प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजीत पटेल, अनिल पटेल, गायत्री, नीतू, कुसुमावती, सुभाष, जयराम, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed