फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बेहतर प्रदर्शन पर मेडल से सम्मानित हुए भावी इंजीनियर

बेहतर प्रदर्शन पर मेडल से सम्मानित हुए भावी इंजीनियर

Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन पर मेडल से सम्मानित हुए भावी इंजीनियर
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने व जिलाधिकारी अमित किशोर ने मेधावियो को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राजकीय पॉलीटेक्निक में बृहस्पतिवार को दीक्षांत कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2018 में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को डिग्री, अंकपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्रों ने तकनीकी पर आधारित माडल प्रदर्शनी से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अमित किशोर ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर संबंधित छात्र से उसके बारे में जानकारी भी ली। समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद भी इंजीनियरिंग विधा के छात्र रहे हैं। परिसर में आकर पुराने दिन याद आ गए। छात्र तकनीकी ज्ञान के साथ ही इंटरनेट की मदद से रोज नई स्किल को सीखें और खुद को अपडेट रखें। विदेश में भारतीय दक्षता की बड़ी मांग है इसलिए सभी छात्र पासपोर्ट अवश्य बनवा लें। उन्होंने इसके लिए छात्रों को पोस्ट आफिस के पासपोर्ट सेवा केंद्र से संपर्क करने को कहा। साथ ही स्वच्छता में भी अपना योगदान देने की अपील की। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष अलका सिंह ने टॉपर छात्रों को मेडल, अंकपत्र एवं डिग्री प्रदान किया। प्रधानाचार्य जेबी सिंह ने सभी अतिथियों स्वागत किया। मौके पर संस्थान के पूर्व छात्र रहे विश्वनाथ शुक्ल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। संचालन व्याख्याता उमाशंकर ने किया।
विज्ञापन


ये होनहार हुए सम्मानित
सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में पल्लवी प्रजापति, शोभा यादव, शालिनी यादव, विद्युत इंजीनियरिंग में शेषनाथ वर्मा, बबिता, अनूप, इलेक्ट्रानिक्स में यशवंत गुप्ता, पिंटू सिंह, शैलेंद्र यादव, आर्किटेक्चर असिस्टेंटशिप में अनूप पांडेय, मेराज अंसारी, प्रीति चौरसिया में क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। विद्युत अभियांत्रिकी में रितेश राज और शालू पाल को भी उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed