{"_id":"5b71bd8442c79278c619e89d","slug":"141534180740-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांह पर काली पट्टी बांध कॉलेज शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांह पर काली पट्टी बांध कॉलेज शिक्षकों ने दिया धरना
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दिया धरना
सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने, पुरानी पेंशन लागू करने व राज्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने की मांग को लेकर महाविद्यालय कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। फुप्कुटा और गुआक्टा के आह्वान पर संत विनोवा व बीआरडी पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधी। पठन-पाठन का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की और प्राचार्य कार्यालय पर धरना दिया।
कॉलेज इकाई के महामंत्री डॉ. रामप्रीति मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के भ्रामक और अड़ियल रवैए के खिलाफ महाविद्यालय शिक्षक आंदोलित हैं। अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 28 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर विधानसभा भवन का घेराव करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में प्राचार्य डॉ. कमलापति प्रजापति, डॉ. विनय रावत, डॉ. कृष्ण कुमार ओझा, डॉ. केडी तिवारी, डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. आरपीएम त्रिपाठी, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. एससी गौड़, डॉ. रमेश यादव, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. अमरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर, भाटपाररानी स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकारी नीतियों का विरोध किया। मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार भी किया। प्रदर्शन में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुशील पांडेय, डॉ. अवनीत सिंह, अंशुमान सिंह, डॉ. श्रीनिवास मिश्र, डॉ. पूनम यादव आदि मौजूद रहे।