{"_id":"5b61e88b4f1c1b827d8b5fee","slug":"141533143179-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के विवादित कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के विवादित कोतवाल लाइन हाजिर
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग लेते एसपी रोहन पी कनय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। लगातार विवादों में रहे रुद्रपुर के कोतवाल सीपी जैसल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर फरियादी से खराब व्यवहार का आरोप है। शिकायतों से क्षुब्ध एसपी ने मंगलवार की रात क्राइम मीटिंग के दौरान कोतवाल को सीयूजी नंबर जमा कराते हुए लाइन में आमद कराने की हिदायत दी। फिलहाल यहां किसी की तैनाती नहीं हुई है। खामपार और लार एसओ के निलंबन के बाद रुद्रपुर कोतवाल पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है।
रुद्रपुर कोतवाल सीपी जैसल की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार अंगुलियां उठती रही हैं। पिछले दिनों थाने में महिला अधिवक्ताओं से अमर्यादित व्यवहार से क्षुब्ध होकर अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोला था। कई दिनों तक आंदोलन के बाद कोतवाल के लिखित रूप से खेद प्रकट करने पर अधिवक्ता शांत हुए थे। 12 जुलाई को मारपीट में जख्मी किशोर की मौत के बाद भी कोतवाल के रवैए पर लोगों का गुस्सा भड़का था। कई घंटों तक ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें भी पुलिस की खूब किरकिरी हुई। दो दिन पूर्व कोतवाल का एक वीडियो एसपी के सामने आया। इसमें कोतवाल सीपी जैसल बेटी को भगा ले जाने की शिकायत लेकर पहुंची महिला फरियादी को बुरी तरह डांट रहे हैं। कोतवाली स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद महिला शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी, जिसके बाद एसपी ने उसे मोबाइल देकर कोतवाली भेजा। महिला को उल्टा-सीधा बोलते हुए सीओ के पास जाने को कहा। महिला के पास रखे मोबाइल में उनकी कारस्तानी रिकॉर्ड हो गई थी। बेहद नाराज एसपी ने मंगलवार की रात क्राइम मीटिंग के दौरान प्रोजेक्टर पर कोतवाल के व्यवहार का वीडियो दिखाया। जमकर फटकार लगाते हुए कोतवाल को तत्काल सीयूजी नंबर जमा कर लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए।