{"_id":"5b5b53064f1c1b05468b4763","slug":"141532711686-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी, अधूरे मिले कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी, अधूरे मिले कागजात
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
राघव नगर स्थित शिवम डाइग्नोसिस सेंटर का एडी हेल्थ और सदर एसडीएम ने जांच पडताल किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के तीन अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर पर शुक्रवार को छापामारी की। टीम को देख सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों सेंटर पर कागजात अधूरे मिले। एक सेंटर पर डॉक्टर नहीं थे और अनट्रेंड युवक अल्ट्रासाउंड कर रहा था। तीनों संचालक को पत्रावलियों के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया गया है।
शुक्रवार को जेडी डॉ. जेएन त्रिपाठी की टीम देवरिया पहुंची और एसडीएम सदर रामकेश यादव, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के साथ राघव नगर स्थित शिवम डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंची। यहां पर डॉक्टर नहीं मिले और एक युवक अल्ट्रासाउंड कर रहा था। इसी मोहल्ले में जनप्रिय डायग्नोस्टिक सेंटर पर टीम गई। यहां पर डॉक्टर मिले, लेकिन कागजात अधूरा रहा। इसके बाद टीम जेल रोड में संजीवनी अस्पताल पहुंची। अस्पताल पर मौजूद वर्कर और डॉक्टर टीम को देख हैरानी में पड़ गए। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए फाइल सीएमओ कार्यालय में जमा होने की बात कही। अस्पताल में चल रहे पैथालोजी व अस्पताल का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। छापामारी से शहर में अनधिकृत रूप से संचालित होने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद कर संचालक फरार हो गए थे। फोटो खींचने के दौरान एक युवक और संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर से कहासुनी हुई। जेडी डॉ. जेएन त्रिपाठी ने बताया कि तीनों सेंटर का कागजात अधूरा मिला। एक पर डॉक्टर नहीं थे। संजीवनी अस्पताल में चल रहा पैथालाजी के कागजात नहीं मिले। संचालकों को नोटिस दिया गया है। विभागीय कार्रवाई की जाएगी।