{"_id":"5a4e5e8e4f1c1b4a018b5a92","slug":"141515085454-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इण्डिया फुटबाल सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इण्डिया फुटबाल सेमीफाइनल
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बरहज। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे स्व. इंद्रासन सिंह विषेन राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला सिवान और फाजिलनगर के बीच खेला जाएगा। सिवान ने अतिरिक्त सात मिनट में गोल दाग कर कप्तानगंज को पराजित किया। दूसरे मैच में फाजिलनगर की टीम ने बरहज को मैच से बाहर का रास्ता दिखा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल सिवान और कप्तानगंज के बीच खेला गया, जो बराबरी पर रहा। निर्णायक मंडल ने दोनों टीमों को साढ़े सात मिनट का अतिरिक्त समय दिया। सिवान के सद्दाम ने 5वें मिनट में गोल कर जीत दिलाई। दूसरा मैच टाउन क्लब बरहज और फाजिलनगर के बीच हुआ। पहले हॉफ के 10वें मिनट में बरहज के अलकमा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ के आखिरी दौर में फाजिलनगर के धनंजय ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों को 5-5 पेनाल्टी शूट दिया गया। गोल्डेन शूट में फाजिलनगर ने गोल कर फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को खेले गए पहले मैच में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश गौतम और बसपा जिलाध्यक्ष ई. अंबरीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान संयोजक नपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विषेन, अनूप मद्धेशिया, डॉ. सेराज, अमरेश सिंह, मुन्ना सिंह, अरुण सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।