{"_id":"5a46765d4f1c1bc45b8bec8f","slug":"141514567261-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे टीम बनी सुपर आठ फुटबॉल लीग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे टीम बनी सुपर आठ फुटबॉल लीग की चैंपियन
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे टीम की सुपर आठ फुटबॉल लीग में जीत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय पहलवान तालुकदार यादव की स्मृति में आयोजित सुपर आठ फुटबॉल लीग के खिताब पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय की टीम ने कब्जा जमाया है। रविवार को सैनिक कुंज स्थित द नार्थ इंडिया स्कूल में खेले गए फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने करमक्षेत्र स्पोर्टिंग को 1-0 से पराजित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि तथा पूर्वोत्तर रेलवे के वित्त सलाहकार और नरसा के महामंत्री पीके अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल किया। मैच की शुरूआत से दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कड़ा संघर्ष शुरू हुआ। हॉफ टाइम तक दोनों ही टीमों का स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा। हॉफ टाइम के बाद वापसी करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी अभिषेक ने 52वें मिनट में गोल किया। उसके बाद दोनों ही टीमों ने कई बार कोशिश की, पर गोल नहीं कर पाए।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ युवा टीम का पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय को दिया गया। बेस्ट गोलकीपर केंद्रीय विद्यालय के विनीत और मैन ऑफ द मैच गोलकीपर प्रशांत को चुना गया। ड्रीम ऑफ तालुकदार फाउंडेशन के सचिव अजय यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान समीर, चंदन, सुरेंद्र, सुनील, राकेश, उमेश, प्रेम, दीनेश, संदीप, रामू यादव, अजय, विकास आदि मौजूद थे।