फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरपीएफ टीम ने रेल परिसर के खोमचे व ठेले वालों को दिया नोटिस

आरपीएफ टीम ने रेल परिसर के खोमचे व ठेले वालों को दिया नोटिस

Sat, 11 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ टीम ने रेल परिसर के खोमचे व ठेले वालों को दिया नोटिस
भाटपाररानी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर कानपुर के खिलाड़ियों और ट्रेन पकड़ने आए लोकल यात्रियों के बीच हुई मारपीट और पत्थर बाजी की घटना में आरपीएफ भटनी ने शनिवार को रेल परिसर में खोमचे और ठेलेवालों को नोटिस दिया है। उन्हें भी बयान के लिए भटनी बुलाया है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना आरपीएफ टीम व जीआरपी भटनी के लिए गले की फांस बन गई है। क्योंकि मारपीट के दौरान न तो लोकल पुलिस ही पहुंच पाई थी और न ही रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ही मौजूद थी। नगर के लोगों का कहना है कि यहां ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस मौजूद रहती तो इस तरह की वारदात हुई ही न होती। नगर के व्यापारियों ने कहा है कि यदि इस मामले में गलत ढंग से दुकानदारों और खोमचे व ठेले वालों को फंसाया गया तो इसके खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


दगल में गोरखपुर के पहलवानों ने बाजी मारी

मिश्रौली में हुआ महिला-पुरुष दंगल का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापपुर। बनकटा थाना के बिहार सीमा पर स्थित मिश्रौली कुर्मी टोला के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शनिवार को महिला-पुरुष पहलवान अंतरप्रांतीय दंगल का आयोजन किया गया। यूपी के अलावा बिहार और मध्यप्रदेश से आए पहलवानों ने दांव दिखाया। दंगल में गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। कुल 16 जोड़ कुश्ती का आयोजन हुआ। उद्घाटन सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल का आरंभ मध्यप्रदेश के मोहन और देवरिया के राजेश से हुआ। राजेश ने बाजी मारी। गोरखपुर के गोलू ने गाजीपुर के रामनारायन को, गोरखपुर के रमाकांत ने जौनपुर के धर्मवीर को, गाजीपुर के शैतान सिंह ने बिहार के केदार को, लखनऊ की अंजलि ने बिहार के बक्सर की शिवानी को, गोरखपुर की गुड़िया ने इलाहाबाद की रोशनी को, गोरखपुर के सुनील ने गाजीपुर के मंगल को चित किया। इस दौरान आयोजक मंडल के सदस्य रमाकांत यादव, धर्मेंद्र सिंह, पप्पू यादव, दीपक, रामजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed