फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कलश में जल भरने गया किशोर खनुआ नदी में डूबा

कलश में जल भरने गया किशोर खनुआ नदी में डूबा

Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कलश में जल भरने गया किशोर खनुआ नदी में डूबा
भाटपाररानी। महायज्ञ के लिए खनुआ नदी में जल भरने गया एक किशोर नदी में डूब गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना से महायज्ञ का रौनक फीका हो गया।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव में महायज्ञ के लिए शुक्रवार को शोभायात्रा निकली। इसमें कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी रामदयाल यादव का 17 वर्षीय बेटा विमलेश यादव गया था। सरया गांव के समीप खनुआ नदी में कलश में जल भरते समय हम उम्र बच्चों के साथ विमलेश स्नान करने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। लड़कों ने शोर किया तो लोग सक्रिए हुए, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से किशोर की तलाश देर शाम तक कराया। इस घटना से किशोर के घर कोहराम मच गया। एसओ ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed