{"_id":"59ce7b8f4f1c1bbf538b4fb7","slug":"141506704271-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम की आठवीं तारीख का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम की आठवीं तारीख का जुलूस
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मोहर्रम की आठवीं तारीख को लठिया सालार का जुलूस रवायत के साथ शुक्रवार को निकला। रजाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाएं। इमाम हुसैन और उनके शहादत को याद किया। शहर और देहात में 30 सितंबर यानी कल मगरिब के बाद इमाम चौक पर ताजिया रखी जाएंगी।
शुक्रवार को मोहर्रम की आठवीं तारीख थी। शहर के मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों अबुबकर नगर, अहमद नगर, अली नगर, बांस देवरिया, न्यू कॉलोनी, इलाही टोला, देवरही टोला आदि इलाकों में सुबह हलचल शुरू हो गई। जुमा की तैयारियों के साथ जुलूस में शामिल होने के लिए जुट गए। शहर और देहात की मस्जिदों में उलेमाओं ने जुमा की तकरीर में मोहर्रम की अजमत बयां की। कहा कि मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि मोहर्रम में रोजा रखना चाहिए। इसका सवाब अधिक है। अबुबकर नगर स्थित हबीब मंजिल से जुमा की नमाज के बाद दोपहर दो बजे से लठिया सालार का जुलूस निकला। हाजी जफर महबूब की अगुवाई में निकला जुलूस अमन गेट पर पहुंचा। यहां पर रजाकारों ने करतब दिखाया। इमाम हुसैन की शहादत को बयां करते नौहे से माहौल गमजदा हो गया। रेलवे पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन रोड, कसया रेलवे क्रॉसिंग, मोतीलाल रोड, अमर ज्योति चौराहा, नई बाजार, मोहन रोड, छहमुखी चौराहा, अंसारी रोड होते हुए मालवीय रोड में पहुंचा। इस दौरान शकील अहमद सिद्दीकी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, हाजी जफर महमूद, अशोक मद्धेशिया, अफसर जमाल चिश्ती, सद्दाम, गुफरान आदि रहे।
यौम ए आशूरा का जुलूस कल
देवरिया। यौम ए आशूरा का जुलूस एक अक्टूबर को सुबह करीब छह बजे विभिन्न मोहल्लों से निकलेगा, जो तय रास्तों से होते हुए मालवीय रोड में पहुंचेंगे। यहां पर ताजिया और अखाड़ों के रजाकार को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शहर के मोहल्लों से मगरिब यानी शाम छह बजे से दोबारा जुलूस निकलेगा, सभी जुलूस तहसील चौक पर जुटेंगे। करतब दिखाते हुए अमन गेट, रेलवे स्टेशन रोड स्थित वाहन स्टैंड स्थल के सामने पहुंच कर रात लगभग 12 बजे वापस लौट जाएंगे। इसके बाद ताजियों को कर्बला में दफ्न कर दिया जाएगा।