{"_id":"5984a6b84f1c1bb3258b47fe","slug":"141501865656-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गया युवक वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। रामपुर कारखाना के बैकुंठपुर गांव के धनेश का 35 वर्षीय बेटा नागेंद्र चौहान शुक्रवार की भोर में चार बजे देवरिया-कसया मार्ग पर शौच करने गया था। पुरुषोत्तमपुर के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिवारवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने बताया कि तीन भाइयों में नागेंद्र बड़ा था। वाहन चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। पत्नी आशा देवी, बेटों राजीव और सुभद्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के सबया गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल रमायन यादव 60 ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के सबया गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल रमायन यादव 60 ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन