फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वेल्डिंग मैकेनिक का इलाज के दौरान मौत

वेल्डिंग मैकेनिक का इलाज के दौरान मौत

Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
वेल्डिंग मैकेनिक का इलाज के दौरान मौत
देवरिया। मध्य प्रदेश के गाडरवारा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डिंग का काम करते समय एक युवक पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबलपुर में इलाज के बाद छह दिन से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की भोर में मौत हो गई। मदनपुर थाना के नकइल गांव निवासी 27 वर्षीय धर्मेंद्र मध्य प्रदेेश के गाडरवारा में एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। 28 मार्च को वह वेल्डिंग का काम कर रहा था। अचानक आठ एमएम का प्लेट टूटकर उसके ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से धर्मेंद्र कोमा में चला गया था। कंपनी के लोगों ने जबलपुर में अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होता नहीं देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की भोर में अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। यह देख चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में धर्मेंद्र की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed