{"_id":"5956830b4f1c1b5f1e8b4962","slug":"141498841867-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुल जाएंगे सभी सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुल जाएंगे सभी सरकारी स्कूल
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आज सभी सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। 40 दिन बाद विद्यालयों में रौनक लौटेगी। छात्र और अध्यापक नए शैक्षिक सत्र को लेकर उत्साहित हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग नामांकन बढ़ाने के लिए एक से 31 जुलाई के बीच स्कूल चलो रैली का आयोजन करेगा। 20 मई को रिजल्ट देने के साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी हो गई। कुछ परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों ने निजी विद्यालयों की तरह छात्रों को होम वर्क दिया था, लेकिन अधिकांश ने ऐसा नहीं किया था। इसके चलते इन बच्चों की मस्ती ही मस्ती थी। वैसे तो निजी स्कूल पांच दिन पहले ही खुल गए हैं और वहां पढ़ाई भी शुरू हो गई है, लेकिन एक जुलाई को सभी सरकारी स्कूल भी खुल जाएंगी। इसके चलते सभी विद्यालयों में रौनक लौट आएगी। एक परिषदीय विद्यालय के अध्यापक ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम है। सभी अध्यापक मिलकर इस संख्या को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
जिले में पहुंचा इंटर का मॉर्कशीट
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 के इंटर का मॉर्कशीट शुक्रवार की सुबह जिले में आ गया। इसे डीआईओएस कार्यालय में रखा गया है। शनिवार से इसका वितरण किया जाएगा। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से मॉर्कशीट रिसीव करने की बात कहा है।
विज्ञापन
जिले में पहुंचा इंटर का मॉर्कशीट
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 के इंटर का मॉर्कशीट शुक्रवार की सुबह जिले में आ गया। इसे डीआईओएस कार्यालय में रखा गया है। शनिवार से इसका वितरण किया जाएगा। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से मॉर्कशीट रिसीव करने की बात कहा है।
विज्ञापन