{"_id":"638ce4c067e18647cd05ff99","slug":"14-will-participate-in-state-exhibition-deoria-news-gkp459740053","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे जिले के 14 होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे जिले के 14 होनहार
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे जिले के 14 होनहार
लखनऊ में 12 से 15 दिसंबर तक होगी स्टेट प्रतियोगिता
जनपद के सात माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले व मंडल स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर जनपद के सात माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों का चयन स्टेट प्रदर्शनी के लिए किया गया है। 50वीं राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ में 12 से 15 दिसंबर तक होगा। इसमें जनपद की 14 सदस्यीय टीम भाग लेगी।
राजकीय इंटर कॉलेज के रवि प्रजापति, रितेश गुप्ता, सुभांगी सिंह, अर्चिता दूबे, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पलक मणि, नाजनीन खातून, आलीशा खान, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के गुलशन विश्वकर्मा, प्रियांशु सिंह, प्रीति गोंड का चयन स्टेट प्रदर्शनी के लिए किया गया है।
इसके अलावा श्री बब्बन सिंह इंटर कॉलेज के प्रिंस कुमार गुप्ता, बीआरडी इंटर कॉलेज की अंशिका शर्मा, सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर के अर्जुन पांडेय, दीनदयाल इंटर कॉलेज की श्रद्धा सिंह का भी चयन जिला व मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन के बाद स्टेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राव ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में जिले के सात विद्यालयों के 14 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट प्रदर्शनी के लिए क्वालीफाई किया है। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के नोडल राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर के प्रधानाचार्य ने भी देवरिया जनपद के सात माध्यमिक विद्यालयों के कुल 14 होनहार विद्यार्थियों के चयन की सूचना दी है।
12, 13, 14 व 15 दिसंबर को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-14 इंदिरानगर लखनऊ में 50वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी-2022 का आयोजन होगा। पूरी उम्मीद है कि यह विद्यार्थी स्टेट प्रदर्शनी में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाने का का कार्य करेंगे।
जीआईसी के विज्ञान शिक्षकों की प्रेरणा से चार का चयन
राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि स्टेट प्रदर्शनी के लिए उनके यहां से कुल चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसके लिए यहां के विज्ञान शिक्षक गोविंद सिंह, डीके मौर्या, रंजीत कुमार सिंह की मेहनत व प्रेरणा है। इन्हीं लोगों ने जिला व मंडल प्रदर्शनी के लिए इन विद्यार्थियों को प्रेरित एवं प्रतिभाग करने के लिए तैयार किया था। हमारे विद्यार्थी स्टेट में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।