फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   138 sweepers appointed in 102 villages

Deoria News: 102 के सापेक्ष तैनात कर दिए 138 सफाईकर्मी

Fri, 21 Jun 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
138 sweepers appointed in 102 villages
बिना काम कराए हर महीने 12 लाख रुपये सरकारी धन की लूट की लोकायुक्त से शिकायत
विज्ञापन


रामपुर कारखाना विकास खंड का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय विकास खंड में 102 राजस्व गांवों के सापेक्ष 138 सफाईकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से सृजित पद से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। कुछ सफाईकर्मियों ने अपनी सुविधा के अनुसार तैनाती करा ली है। बिना काम कराए तीन दर्जन सफाई कर्मियों के नाम पर 12 लाख रुपये हर महीने सरकारी धन की लूट की लोकायुक्त से शिकायत हुई है।

स्थानीय विकास खंड के सहबाजपुर गांव निवासी अलख प्रसाद ने रामपुर कारखाना ब्लॉक के एडीओ पंचायत से ब्लॉक में सृजित पद और तैनात किए गए सफाई कर्मियों का ब्योरा मांगा था। एडीओ पंचायत से प्राप्त ब्योरे के मुताबिक, ब्लॉक में सृजित पद से तीन दर्जन अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने नोटरी शपथपत्र के साथ की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि ब्लॉक में 102 राजस्व गांव हैं। शासन के तय किए गए मानक के अनुसार 102 राजस्व गांवों में 102 सफाई कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। लेकिन, अधिकारियों की मिलीभगत से 138 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। 36 सफाई कर्मियों से बिना काम कराए हर महीने 12,00,000 रुपये सरकारी धन की लूट की जा रही है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की तैनाती में मनमानी का आलम यह है कि छोटे-छोटे राजस्व गांवों में भी तीन सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। गांव की आबादी 500 से भी कम है। इस तरह छोटे राजस्व गांवों में अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती कर बिना काम कराए हर महीने सरकारी धन की बंदरबांट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो यह एक गंभीर प्रकरण है। यदि एक राजस्व गांव में एक से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है तो उनको हटाया जाएगा। शिकायत मिलती है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्रवण पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed