फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उजाड़े गए दुकानदारों के लिए डीएम से मिला जनपद व्यापार मंडल

उजाड़े गए दुकानदारों के लिए डीएम से मिला जनपद व्यापार मंडल

Sat, 10 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
उजाड़े गए दुकानदारों के लिए डीएम से मिला जनपद व्यापार मंडल
डीएम से मिला जनपद व्यापार मंडल
विज्ञापन


अन्यत्र बसाए जाने को लेकर दुकानदारों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। फोरलेन निर्माण के जद में आए दुकानों के उजाड़े जाने के विरोध में शनिवार को जनपद व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने डीएम से प्रभावित दुकानदारों को अन्यत्र बसाए जाने की मांग उठाई।

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर भगत एवं महामंत्री पंकज बरनवाल एवं अन्य पदाधिकारी डीएम अमित किशोर से मिलकर दुकानदारों की समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया। पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि रामजानकी मंदिर के पास की दुकानें तोड़ने से दुकानदार सड़क पर आ गए हैं। साथ ही उन्होंने शहर में एक भी पार्किंग स्थल नहीं होने से जाम लगने तथा मालवीय रोड से कसया ओवरब्रिज तक की सड़कों को और चौड़ा किए जाने की बात कहते हुए इसकी व्यवस्था किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विजय प्रसाद, कुसुमाकर त्रिपाठी, गंगासागर साहू, जवाहर बरनवाल, मनोज गुप्ता, कैलाश चौरसिया, अजय नांगलिया, बैजनाथ सोनी, संजय सिंह आदि शामिल रहे। उधर उजाड़े गए दुकानदारों का कोआपरेटिव चौराहे पर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। व्यापारी नेता प्रेम अग्रवाल एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंच उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति से ही नगरपालिका ने दुकान बनाकर दिया था। ऊपर से इन दुकानदारों को आरोपित करना कि अतिक्रमणकारी है, सरासर गलत है। इन्हें बसाने का प्रबंध भी जिला प्रशासन एवं नगरपालिका को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed