फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अंडरग्राउंड केबिल कटा, जिला अस्पताल की ठप रही आपूर्ति

अंडरग्राउंड केबिल कटा, जिला अस्पताल की ठप रही आपूर्ति

Wed, 24 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबिल कटा, जिला अस्पताल की ठप रही आपूर्ति
केबल कटा, जिला अस्पताल की आपूर्ति ठप रही
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से मरीजों की नहीं हुई जांच, अस्पतालों में छाया रहा अंधेरा
दोपहर बाद बिजली विभाग ने दोनों अस्पतालों का कनेक्शन दूसरे फीडर से जोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। फोरलेन निर्माण के चलते भटवलिया फीडर से जुड़े अस्पताल फीडर का अंडरग्राउंड केबल कटने से मंगलवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी बिजली ठप रही। इससे जहां मरीजों की जांच प्रभावित रही, वहीं, डॉक्टरों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। बिजली निगम के कर्मचारियों ने दूसरे फीडर से अस्पताल का कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति बहाल की।

भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को बिजली आपूर्ति के लिए अलग से फीडर है। सोमवार की रात फोरलेन निर्माण के लिए सड़क के किनारे जेसीबी से खुदाई के दौरान महिला थाने के समीप अंडरग्राउंड केबल कट गया। इससे अस्पतालों की आपूर्ति आधी रात से ठप हो गई। जेनरेटर चलाकर कर्मचारियों को फ्रीज में रखे गए टीके की कोल्ड चेन मेंटेन करनी पड़ी। मंगलवार को अस्पताल में आए मरीजों का अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ब्लड जांच नहीं हुआ। ओपीडी और वार्डों में अंधेरा छाया रहा और मरीज व डॉक्टर परेशान नजर आए। दोपहर बाद पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने महिला अस्पताल को कचहरी फीडर और जिला अस्पताल को न्यू कॉलोनी फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। इस बाबत जेई रोशन कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से अंडरग्राउंड केबल कटा है। इसे ठीक करने में चार से पांच दिन लगेगा। तत्काल में दोनों अस्पताल की आपूर्ति दूसरे फीडर से जोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed