{"_id":"5bb2532c867a557fea11a2fe","slug":"131538413356-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग में एआरडी कॉलेज बभनी की प्रिया मिश्रा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग में एआरडी कॉलेज बभनी की प्रिया मिश्रा ने मारी बाजी
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग में एआरडी कॉलेज बभनी की प्रिया ने मारी बाजी
फोटो समाचार
जीआईसी में कृषि विभाग की ओर से आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उपकृषि निदेशक कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में एआरडी इंटर कॉलेज बभनी की छात्रा प्रिया मिश्रा पहले, जीआईसी की राधा भारती दूसरे एवं एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर मालीबारी की छात्रा हेमा मल्ल ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता में जीआईसी देवरिया, सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बरहज, बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी के कुल 666 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध घोषित रखा गया था। उपनिदेशक कृषि एके मिश्रा ने बताया कि फसल के अवशेष न जलाने के प्रति जागरूकता के लिए कृषि विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता कराई गई। जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। अंत में निर्णायकों ने प्रिया मिश्रा पहले, राधा भारती दूसरे व हेमा मल्ल को तीसरे स्थान की विजेता घोषित किया। उन्होंने बताया कि पहले विजेता को 10 हजार, दूसरे को साढ़े सात हजार तथा तीसरे को पांच हजार का पुरस्कार छात्राओं के खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए 2 अक्तूबर को संबंधित छात्राएं अपने बचत खाते का खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, उपकृषि निदेशक कार्यालय में सुबह 10 बजे तक अवश्य उपलब्ध करा दें।