फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jan 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
शहर के सिविल लाइंस रोड पर जल निगम कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सप्तम वेतनमान और पेंशन आदि की मांगों को लेकर जल निगम कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके पहले कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों की जुटान जल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हुई। यहां से कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस पुन: जल निगम कार्यालय पहुंचा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की 17 करोड़ आबादी में सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों को ही शुद्ध पेयजल मिल पा रहा है। छह करोड़ शहरी आबादी में 20 प्रतिशत लोगों को सीवर, ड्रेनेज की सुविधा उपलब्ध है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के हैंडपंप के रीबोरिंग का कार्य पंचायतों को दी है। प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि अन्न, जल और वायु के प्रदूषण के लिए पैदा हो रहे भयावह खतरे से निजात के लिए जल निगम का सुचारू रूप से कार्य करना बेहद जरूरी है। वर्तमान में प्रदेश में जल निगम से संबंधित सेवाओं की हालत खराब है। सह प्रवक्ता आनंद वर्धन मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed