{"_id":"59f363724f1c1b86698b7e16","slug":"131509122930-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में छह घायल, दो की हालत गंभीर ड्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में छह घायल, दो की हालत गंभीर ड्ड
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए हैं। इसमें से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। चार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव के संतोष पुत्र मोहन चौहान और भीम पुत्र रामछबीला गुरुवार की शाम को सलेमपुर के मझौलीराज में मौसी के घर गए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों बाइक से लौट रहे थे। अभी वे खुखुंदू थानाक्षेत्र के मगहरा चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना रामपुर कारखाना इलाके के पौटवा चौराहे की है। पिपरा मदन गोपाल गांव के जयराम सिंह और श्याम बदन किसी काम से बाइक से जा रहे थे। पौटवा चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मदनपुर थानाक्षेत्र के मनिहरपुर गांव के अंगद गुप्ता और आनंद गुप्ता शुक्रवार की सुबह धान कटवाने के लिए कंबाइन मशीन खोजने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गांव के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।