फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुराने स्थान पर होगी जानवरों की कुर्बानी

पुराने स्थान पर होगी जानवरों की कुर्बानी

Thu, 31 Aug 2017 11:00 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुराने स्थान पर होगी जानवरों की कुर्बानी
मेहरौनाघाट। लार के गढ़वा गांव में बकरीद के त्योहार पर कुर्बानी करने के लिए स्थान तय किया गया। नए स्थान को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया और प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। प्रशासन ने पुरानी जगह पर कुर्बानी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बकरीद त्योहार पर मेहरौना गांव के बंधे पर कई गांव के लोग जानवरों की कुर्बानी देते हैं। बाढ़ का पानी नदी के बंधों तक आ जाने का हवाला देते हुए लोगों ने गढ़वा गांव में नए स्थान पर कुर्बानी की बात प्रशासन से कहा। लार पुलिस ने इस पर राजी हो गई। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो कुर्बानी के लिए नया स्थान तय करने का हवाला देते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की। बुधवार की शाम को एसडीएम और एसओ गढ़वा पहुंचे। साथ में भाजपा के कई नेता भी थे। दो पक्षों का मामला होने के कारण प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुराने स्थान यानी मेहरौना बंधे पर कुर्बानी करने की बात कही। एसडीएम रामविलास राम ने कहा कि नदी का पानी बंधे तक आ जाने के कारण गांव वालों ने गढ़वा में कुर्बानी के लिए आवेदन किया था, लेकिन मौका देखने के बाद इसे खारिज कर दिया। पुराने स्थान पर कुर्बानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed