{"_id":"599b16a74f1c1bde6e8b4664","slug":"131503336103-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया, दिखाया तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया, दिखाया तेवर
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने सोमवार की सुबह सदर कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी के पहुंचने की सूचना और तेवर से पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। सफाई व्यवस्था देखकर वह संतुष्ट थे तो वाहनों को सही ढंग से खड़ा करने का निर्देश दिया। 15 दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक सिपाही को सस्पेंड किया था।
सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे एसपी राजीव मल्होत्रा सदर कोतवाली थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। मेस में लगी टीवी खराब देखकर उन्होंने इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। साफ-सफाई की व्यवस्था तो ठीक थी, लेकिन इसमें और सुधार की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां एक और फालोअर की तैनाती की जाएगी। कोतवाली में बेतरतीब खड़े वाहनों को देखकर उन्होंने इसे ठीक ढंग से रखने का निर्देश सदर कोतवाल को दिया। पिछली बार के निरीक्षण में बिना वर्दी के मौजूद दीवान इस बार भी उनके सामने बिना वर्दी के ही था। एसपी के कोतवाली पहुंचने की सूचना पर तमाम सिपाही चुपके से कोतवाली से निकल लिए। एक घंटे तक बारीकी से निरीक्षण करने के बाद वे लौट गए। इस दौरान सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव समेत कई एसआई और सिपाही मौजूद रहे।