फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 teachers found absent in schools, one day's salary will be deducted

Deoria News: विद्यालयों में गैरहाजिर मिले 13 शिक्षक, कटेगा एक दिन का वेतन

Fri, 20 Oct 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
13 teachers found absent in schools, one day's salary will be deducted
देवरिया। नगर व देवरिया सदर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में 13 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं। सभी को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन अनुपस्थित कर दिया गया है। इनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही इन्हें नोटिस भी देने की विभागीय तैयारी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र व देवरिया सदर के बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद प्राथमिक विद्यालय में सुबह 9:10 बजे पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राबिया अंसारी, शिक्षामित्र मोनिका तिवारी, प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र में प्रवीण कुमार तिवारी, शिक्षामित्र, प्रीति मल्ल व निकहत फिरदौस गायब मिलीं। इसके बाद वह महारानी लक्ष्मीबाई कंपोजिट विद्यालय सब्जी मंडी में गए जहां शिक्षामित्र प्रतिभा बर्नवाल व सुनीता राव, स्वामी विवेकानंद कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशक राहुल सिंह अनुदेशक, शिक्षामित्र सुमन वर्मा, अनुचर शैलेश कुमार, अनुदेशक रश्मि तिवारी, प्राथमिक विद्यालय धमऊर परशुराम में प्रधानाध्यापक शालिनी तिवारी, सहायक अध्यापक अंजली यादव अनुपस्थित पाई गईं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित शिक्षकों का एक दिन का वेतन व मानदेय काटा जाएगा, साथ ही इन्हें अनुपस्थित रहने पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। औचक निरीक्षण आगे भी चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed