फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 Bisunpur hamlet surrounded by flood

विशुनपुर के 13 टोले बाढ़ से घिरे

Sat, 23 Jul 2016 10:26 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 23 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
13 Bisunpur hamlet surrounded by flood
बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। घाघरा और राप्ती नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। घाघरा नदी खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर बह रही है। नदी पार के गांव परसिया देवार और विशुनपुर देवार में बाढ़ का पानी कहर बरपाने को आतुर है। परसिया देवार बंधे पर साधु के पालानी के पास बाढ़ के पानी का काफी दबाव है। विशुनपुर देवार के तेरह टोले घिर गए।
विज्ञापन


थानाघाट पर बने मानक के अनुसार शनिवार को घाघरा नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 67.00 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि मापी गई है। वही राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। नदी पार के गांव परसिया देवार में बाढ़ के पानी के दबाव से साधु के पलानी के पास पानी का काफी दबाव है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन


वही विशुनपुर देवार गांव के स्कूलहिया टोला, कतलहिया टोला, पुराना हरिजन बस्ती, लोहार टोला, चौहान टोला, जलहवाल टोला, नई यादव,, सुदर्शन, रामअवतार आदि नाम से स्थापित तेरह टोले मैरूंड हो गए हैं। नुरूल्लाहपुर बंधे के सिवान के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। भदिला प्रथम, धनया कुंदमहाल गांव भी राप्ती के पानी से पूरी तरह घिरे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां राहत सामग्री प्रशासन की ओर से नही पहुंचाई जा सकी है। कुरह परसिया गांव में कटान से बचे चार घर कभी भी विलीन हो सकते हैं। उधर बाढ़ का पानी कपरवार से सटे गोरखपुर जिले के पटना गांव के सामने रामजानकी मार्ग से टकरा गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ को लेकर दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed