{"_id":"5c6d86c9bdec224e4507f6a9","slug":"121550681801-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के घरवालों को लखनऊ में दिया प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के घरवालों को लखनऊ में दिया प्लॉट
विज्ञापन
शहीद के पिता को जमीन के कागजात सौंपते एसडीएम और कम्पनी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी (देवरिया)। लखनऊ स्थित रियल एस्टेट की एक कंपनी ने शहीद विजय मौर्य के परिजनों को लखनऊ में किसान पथ देवा रोड पर एक हजार स्क्वायर फीट जमीन दिया है। मां वाराही कंपनी के निदेशक ने जमीन से जुड़े कागजात बुधवार शहीद के पिता को सौंपा, रजिस्ट्री बाद में होगी। कई अन्य संगठन भी शहीद के परिजनों की मदद के लिए आगे आए हैं। पूरे दिन घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम जारी रहा।
छपिया जयदेव गांव पहुंचे कंपनी से आए लोगों ने शहीद विजय मौर्य को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कंपनी के निदेशक अनिल मिश्र ने बताया कि गोरखपुर मंडल के दो जांबाज जवानों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। इनके परिजनों के लिए कंपनी की ओर से एक-एक हजार स्क्वायर फीट जमीन दी जा रही है। इस दौरान एसडीएम सलेमपुर विनीत सिंह, रामपुर डॉ. संजीव शुक्ला, भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र, अनूप पांडेय, आशुतोष तिवारी, दामोदर तिवारी, शशांक पांडेय, श्रीनारायण मिश्र आदि मौजूद रहे। भाटपाररानी के बंगरा बाजार निवासी समाजसेवी डॉ. वेदप्रकाश मिश्र, मनोज कुमार आदि ने शहीद के परिजनों को 11 हजार की आर्थिक मदद दी। लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने भी शहीद के परिजनों से मुलाकात किया।
सीआरपीएफ जवान ने एसओ की शिकायत की
भटनी। जम्मू-कश्मीर से छपिया जयदेव आये सीआरपीएफ जवान रामकिशुन सिंह विभागीय कागजात बनवा रहे हैं। विभागीय कार्य से वे बुधवार थाने पहुंचे और शहीद के कागजात पर एसओ को रिपोर्ट लगाने को कहा। इस पर एसओ ने कागजात अधूरा होने का हवाला दिया। जवान ने एसपी एन. कोलांचि से इनकी शिकायत की। शाम को शहीद के दरवाजे पर पहुंचे एसडीएम से भी उन्होंने एसओ पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।