फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पथरदेवा में निकली हिंदू मुस्लिम एकता रैली

पथरदेवा में निकली हिंदू मुस्लिम एकता रैली

Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पथरदेवा में निकली हिंदू मुस्लिम एकता रैली
फोटो
विज्ञापन

रैली से दिया सामजिक सद्भाव का संदेश
पथरदेवा में हिंदू-मुस्लिम युवकों ने एकता रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। हिंदू-मुस्लिम एकता को प्रदर्शित करने के लिए पथरदेवा शिव मंदिर से बाइक रैली निकाली गई। रैली को कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंदेश्वर प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दोनों समुदायों के सैकड़ों युवकों ने बाइक से क्षेत्र में भ्रमण कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

बाइक रैली को रवाना करने से पूर्व आनंदेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्व के लिए मिसाल है। यहां सभी धर्म-जाति के लोग रहते हैं। सभी धर्मों का सम्मान बराबर है। अलग-अलग मजहबों को मानने के बावजूद अगर बात देश की हो तो सभी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं। अनेकता में यही एकता हमारी पहचान है। बाइक रैली पथरदेवा, फरनहा, सकतुआ, सक्तुई, बिरती, पगरा, बंजरिया, पचरुखिया, शेखपुरा, देवरिया धुस होते हुए पुन: मंदिर आ कर समाप्त हुई। रैली में अन्य लोगों के अलावा कुलदीप सिंह, शांतनु सिंह, गोलू राव, अजय मद्धेशिया, अमित मद्धेशिया, सतीष यादव, विकास शर्मा, मनदीप तिवारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed