फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसडीएम के खिलाफ वकील लामबंद

एसडीएम के खिलाफ वकील लामबंद

Wed, 30 Jan 2019 10:30 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ वकील लामबंद
भाटपाररानी। एसडीएम के बदसलूकी से नाराज वकीलों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। लामबंद वकीलों ने एसडीएम पर कार्रवाई की मांग करते हुए अन्य तहसील के वकीलों से समर्थन मांगा। न्यायिक कार्य नहीं होने से तहसील में आए वादकारियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेश दुबे ने कहा कि एसडीएम रामविलास राम की एक माह में यह दूसरी घटना है। एक माह पूर्व एसडीएम ने पूर्व अध्यक्ष सुशील ओझा के साथ कार्यालय में अपशब्द भाषा का प्रयोग किया था। इसको लेकर वकीलों ने आंदोलन किया था। एसडीएम के खेद जाहिर करने के बाद मामला शांत हुआ था। पुन: वकील बृजेश श्रीवास्तव के साथ एसडीएम ने बदसलूूकी की है। इससे नाराज वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा, तब संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान वकील धनंजय मौर्या, विवेक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश उपाध्याय, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, प्रेम नारायण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह और राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed