{"_id":"5be1c5acbdec22698f4cbffd","slug":"121541522860-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
महिला ने लौटाए सड़क पर मिले 20 हजार रुपये
खेती के लिए बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के एक गांव की महिला को सड़क पर 20 हजार रुपया गिरा मिला। जिसे उसने परेशान युवक को लौटा दिया। युवक पांच दिन बैंक बंद होने की सूचना पर खेती के लिए पैसे निकाल कर घर जा रहा था।
मंगलवार को कटइलवा गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र बलिस्टर रबी के खेती की बुआई के लिए नगर स्थित एक बैंक से पैसा निकालने गया था। लोगों का कहना है कि वह करीब 20 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहा था। इसी बीच तहसील के निकट पलियां मोड़ पर रुपयों की गड्डी गिर गई। घर पहुंचने पर पैसा न होने पर वह परेशान हो गया। पैसे की तलाश में सड़क की खाक छान रहा था। इसी बीच उसे परेशान देख एक महिला ने वजह पूछा। जानकारी होने पर उसने पैसा वापस कर दिया। जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गोरखपुर निवासिनी सोना पत्नी अजय त्योहार पर मायके कटइलवा आई थीं। वह बाजार करने बरहज जा रही थी। जहां रास्ते में उसे गड्डी मिली थी।