{"_id":"5bce19abbdec2269695d8feb","slug":"121540233643-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की पहुंची पाती,विधायक ने किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की पहुंची पाती,विधायक ने किया वितरण
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
आयुष्मान के लाभार्थियों को मिलेगी पीएम की पाती
आयुष्मान भारत योजना में शामिल परिवार के मुखिया के नाम आई है पाती
गोल्डेन कार्ड भी शामिल, जिले में 1.43 लाख लोगों का नाम योजना में है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आयुष्मान भारत योजना में शामिल लोगों के नाम प्रधानमंत्री ने पाती भेजी है। इसमें गोल्डन कार्ड भी शामिल है। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने सीएचसी अधीक्षकों को गोल्डन कार्ड वितरण किया।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के करीब 1.43 लाख पात्र लोगों को शामिल किया गया है। परिवार के मुखिया के नाम से प्रधानमंत्री की ओर से एक पत्र आया था। इसमें गोल्डन कार्ड था और सरकार की ओर से संचालित होने वाली योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया गया था। 1.3 लाख गोल्डन कार्ड सीएमओ कार्यालय को प्रथम चरण में प्राप्त हुआ। यह 16 सीएचसी के चिकित्साधीक्षकों को बुलाकर दिया गया। विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान है। इलाज के अभाव में कोई भी गरीब दम नहीं तोड़ेगा। सरकार की प्राथमिकता है कि इसका असर जमीनी स्तर पर दिखे और लोगों को इसका लाभ मिले। इस दौरान सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. संजय चंद्र, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार शाही, निशिरंजन तिवारी मौजूद रहे।