फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गांव में किसानों का होगा अपना बाजार

गांव में किसानों का होगा अपना बाजार

Fri, 05 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गांव में किसानों का होगा अपना बाजार
गांव में किसानों का होगा ‘अपना बाजार’
विज्ञापन


मनरेगा से होगा विलेज हाट का निर्माण
शासन ने दिए श्रम बजट तैयार करने के निर्देश
बैकुंठनाथ शुक्ल
देवरिया। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की तैयारी में जुट गई है। फसल उत्पादन का लाभ सीधे किसानों को मिले, इसके लिए सरकार गांवों में किसानों को ‘अपना बाजार’ उपलब्ध कराएगी। यहां आए किसान अपने उत्पादन को सीधे ग्राहकों के हाथ बेच सकेंगे। विलेज हाट के निर्माण का जिम्मा शासन ने मनरेगा को सौंपा है।
दो अक्तूबर से वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए श्रम बजट तैयार करने में जुटी मनरेगा अब कृषकों की आय वृद्धि में सहायक योजनाओं पर काम शुरू करेगी। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कृषि बाहुल्य गांवों की स्थिति का आकलन कर विलेज हाट की कार्ययोजना बनाएंगे। इस पर वित्तीय वर्ष 2019-20 में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। एक ग्राम बाजार बनाने में करीब 20 लाख की लागत आएगी। इससे सामान रखने के लिए बाकायदा दुकानें बनाए जाएंगी। बिक्री के लिए टीन शेड, बाजार के चारों ओर बाउंड्री का निर्माण मनरेगा से कराया जाएगा। साथ ही किसान व ग्राहकों के लिए शौचालय व पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। विलेज हाट का निर्माण ग्राम पंचायत की जमीन में होगा। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ग्रामसभा की बैठक कर आम लोगों से राय लेंगे। ग्रामसभा से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव जिला मुख्यालय से शासन को भेजा जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में मनरेगा की ओर से कराए जाने वाले कार्यों के साथ विलेज हाट का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों को मिलेगा उत्पादन का उचित दाम
विलेज हाट खुलने से किसान और ग्राहक सीधे एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। इससे जहां ग्राहकों को सस्ता अनाज व सस्ती सब्जी मिलेगी वहीं बिचौलियों का काम तमाम हो जाएगा। पहले किसानों और ग्राहकों में आपसी संबंध नहीं होने से बिचौलिए उत्पादन की कीमत कम लगाते थे, जबकि ग्राहकों को वही सामग्री दोगुना व तीन गुना दामों में बेचते थे। सरकार की इस पहल से किसानों की आय बढ़ने के दावे किए जा रहे हैं। मंडुवा, सांवा, कोदो आदि पुरानी परंपरा की फसलें अस्तित्व में आएंगी। बाजार नहीं मिलने के चलते तमाम किसानों ने इनकी खेती करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने कृषकों की आय में वृद्धि के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसमें फसल उत्पादन लागत कम करने, उत्पादन को बढ़ाने व प्राकृतिक आपदा से किसानों को बचाने की योजना के निर्माण पर काम चल रहा है। किसानों को उत्पादन का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए विलेज हाट बनाए जाने हैं। विभाग इसके लिए श्रम बजट तैयार करने में जुटा है।
-गजेंद्र तिवारी, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed