फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीएम ने जानी रुद्रपुर में बाढ़ की भयावहता

डीएम ने जानी रुद्रपुर में बाढ़ की भयावहता

Sat, 11 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने जानी रुद्रपुर में बाढ़ की भयावहता
डीएम अमित किशोर ने रुद्रपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/एकौना। डीएम अमित किशोर शनिवार को रुद्रपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में बाढ़ की भयावहता से रूबरू हुए। उन्होंने तहसील, ब्लॉक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लेकर बाढ़ क्षेत्र में जर्जर बांध और कटान स्थलों का निरीक्षण किए। बांध की मरम्मत को लेकर डीएम ने असंतोष जताया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम करीब 11 बजे दिन में तहसील मुख्यालय पहुुंचे। वहां सिंचाई विभाग के अभियंताओं की टीम उनका इंतजार कर रही थी। तहसील पहुंचने के बाद डीएम का काफिला बाढ़ क्षेत्र में चल दिया। उन्होंने पिड़रा भुसवल बांध पर भुसवल कटान का निरीक्षण किया। यहां गोर्रा नदी बांध पर कटान कर रही है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं से डीएम ने यहां से प्रभावित होने वाले गांवों की जानकारी ली। यहां बांध कटा तो कछार के 64 गांव जलमग्न हो सकते हैं। उन्होंने कटान स्थल पर बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने पिड़री बांध पर हो रहे कटान का निरीक्षण किया। कटान स्थल पर मरम्मत कार्य को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने डढ़िया गांव में राप्ती नदी के कटान का भी जायजा लिया। राप्ती डढ़िया में एक माह से बांध पर कटान रही है। कटान रोकने को सिंचाई विभाग निरंतर कार्य रहा है। डीएम ने कटान स्थलों पर मजबूती से मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सभी चौकियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के स्थिति का अंदाजा लग गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए टीम का गठन कर दी गई है। उन्होंने तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed