{"_id":"5b4e25f84f1c1b4f748b553d","slug":"121531848184-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान का निरीक्षण
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
------------------
कटान से गांव प्रभावित हुआ तो नपेंगे अधिकारी: विधायक
- विधायक और एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- कटइलवा गांव को सुरक्षित करने के लिए कटान क्षेत्र में ढ़ाई सौ मीटर बनेगी सीसी रोड
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। घाघरा नदी के किनारे बसा कटइलवा गांव नदी के निशाने पर है। गांव के समीप करीब छह माह से कटान हो रहा है। विधायक सुरेश तिवारी और एसडीएम घनश्याम ने बाढ़ खण्ड विभाग के साथ कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि जारी कटान से बाढ़ के समय अगर गांव प्रभावित हुए तो अधिकारियों की खैर नहीं होगी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने नदी के किनारे बने करीब ढाई सौ मीटर इंटरलाकिंग सड़क पर सीसी रोड बनवाने का निर्देश दिया।
मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विधायक लाव-लश्कर के साथ कटइलवा और कपरवार संगम तट पर हो रहे कटान का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर बाढ़ खण्ड के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी मौजूद थे। नदी के किनारे अधिकारियों की भीड़ देख गांव के लोग भी जुट गये। गांव के दिनेश यादव, जवाहिर, रामजी यादव, मुखलाल, बच्चा राम आदि ने पिछले बाढ़ से ही कट रहे कृषि भूमि की जानकारी दिया। लोगों ने यह भी कहा कि इंटरलाकिंग सड़क की बदौलत पिछली बार कटान से गांव बचा था। लोगों ने विधायक से सड़क सही कराकर बाढ़ से बचाने को कहा। जबकि शांति देवी, फूलमती आदि का कहना था कि बाढ़ के समय में ही अधिकारियों के दर्शन होते हैं। विधायक ने कटान से गांव को बचाने का आश्वासन दिया। जबकि बाढ़ खण्ड विभाग ने बचाव के लिए 20 हजार सीमेंट की बोरी, 12 ट्राली गिट्टी और 400 बांस की व्यवस्था के बारे में बताया। इस दौरान प्रभारी थाना निरीक्षक जेपी सिंह यादव, अभयानंद तिवारी, राजन सिंह, डॉ. चंद्रदीप सिंह, विपुल दूबे, काशीपति शुक्ल, बृजेश तिवारी, राममिलन यादव, वेद प्रकाश यादव, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।