फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   थाने में भिड़े भाजपा पदाधिकारी, हुई झड़प

थाने में भिड़े भाजपा पदाधिकारी, हुई झड़प

Sun, 08 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
थाने में भिड़े भाजपा पदाधिकारी, हुई झड़प
रामपुर कारखाना थाने में झड़प करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाने में रविवार की देर शाम भाजपा के दो जिलास्तरीय पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। उनमें काफी देर तक झड़प हुई। दोनों मारपीट के एक मामले में अलग-अलग पैरवी करने पहुंचे थे। भाजपा नेताओं के बीच विवाद से थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष से भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि अगर मारपीट की घटना सत्य है तो दोनों पक्षों को हिरासत में लिया जाना चाहिए। इसी बीच दूसरे पक्ष से पार्टी के ही एक प्रकोष्ठ के प्रभारी भी पहुंच गए। वह दूसरे पक्ष की पैरवी कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। काफी देर तक थाने में हंगामे की स्थिति बनी रही। कोई मानने को तैयार नहीं था। बाद में पुलिस अपने तेवर में आई तो दोनों पक्ष शांत हुए। एसएसआई मनोज कुमार, एसआई जितेंद्र तिवारी आदि ने उन्हें थाने से बाहर किया। इस संबंध में एसओ अजय कुमार ओझा ने बताया कि मारपीट की घटना संज्ञान में है, लेकिन झड़प के बारे में जानकारी नहीं है। छानबीन कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed