{"_id":"5a60d3574f1c1ba3268b515e","slug":"121516294999-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम स्थल का डीएम और एसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम स्थल का डीएम और एसपी ने लिया जायजा
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के आगमन को लेकर अधिकारियो ने राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर मातहतों के साथ कार्यक्रम स्थल जीआईसी का निरीक्षण किया।
देवरिया और कुशीनगर के सड़कों का शिलान्यास होगा। 25 जनवरी को नितिन गडकरी जिले की फोरलेन, बाईपास, कुशीनगर के कप्तानगंज-पडरौना और बेतिया-तमकुही मार्ग पर पक्का पुल का शिलान्यास करेंगे। इनका कार्यक्रम जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया है। हेलीपैड के लिए लोक निर्माण विभाग और मंच व सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय लोकनिर्माण के अफसर संभालेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने बताया कि जिलों को करोड़ों रुपये की सौगात मिलने जा रही है। बाईपास सड़क निर्माण के चलते शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सदर एसडीएम राकेश सिंह, सीओ सीताराम, एएसपी सुरेंद्र बहादुर, केंद्रीय पीडब्लूडी के अमित चौबे, आशीष शुक्ला, सदर विधायक जन्मेजय सिंह आदि मौजूद रहे।