फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेन से कटकर किसान की मौत

ट्रेन से कटकर किसान की मौत

Sun, 12 Nov 2017 11:12 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 12 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर किसान की मौत
train
देवरिया। खेत में सिंचाई करने जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गांव वालों की भीड़ रेलवे लाइन पर जुट गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। किसान की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली के पड़री मल्ल गांव निवासी खुर्शीद (40) सुबह आठ बजे खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। गांव के सामने रेलवे की डबल लाइन पार कर रहे थे। इस दौरान लाइन नंबर एक पर ट्रेन आती हुई दिखी, जिसे देख खुर्शीद जान बचाने के लिए दो नंबर लाइन पर आ गए। लेकिन उसी दौरान देवरिया की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन रुकी नहीं। इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। मौत के बाद परिवार में कोहराम छा गया। सदर कोतवाल राय साहब यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed