{"_id":"59f363734f1c1b65548b9855","slug":"121509122931-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूर्य को माताओं ने दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूर्य को माताओं ने दिया अर्घ्य
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
छठ घाट पर भगवान सूर्य के पूजा के बाद सुहगीन महिलाओं ने एक दूसरों को सिंदूर लगाकर सौभाग्यवती की कामना किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। छठ महापर्व पर भोर से ही छठ घाटों पर महिलाएं पानी में खड़ा हो सूर्यदेव के उदय होने की प्रतीक्षा कर रही थीं। व्रती माताओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पुत्रों के दीर्घायु और परिवारी की सुख समृद्धि की कामना की। जबकि मान्यता है कि छठ मैया के आशीर्वाद से माताओं की सूनी गोद भरती हैं। घाट पर उपजिलाधिकारी अरुण सिंह के साथ उनकी पत्नी सुष्मिता सिंह ने भी अर्घ्य दिया।
शुक्रवार की भोर में माताएं अखंड दीप के साथ मंगल गीत गाती हुई घाटों की ओर चल दीं। साथ में आगे-आगे परिवारीजन प्रसाद आदि सिर पर रखे हुए चल रहे थे। माताएं पानी में खड़ा होकर भाष्कर के उदय होने का इंतजार करने लगीं। चारों तरफ टिमटिमाते दीप जहां घाटों पर छटा बिखेर रहे थे। वहीं मंगलगीत से समूचा क्षेत्र गुंजायमान था। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं ठेकुआ, पूड़ी, खजूर आदि चढ़ाए गए। नगर के सीता घाट, रामघाट, नया घाट, तुलसी घाट, बरहना घाट सहित 11 घाटों पर लवरछी, बालू छापर, मेहियवां, पिपरा कोट, रामपुर, मोहावं सहित आसपास के गांवों की करीब 40 हजार महिलाओं ने अर्घ्य दिया। घाट पर कोसी भरने वालों के साथ आए युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरके। पूरे दिन छठ गीतों से नगर सहित आसपास के क्षेत्र गुलजार रहे।