{"_id":"59a847974f1c1bed278b4a46","slug":"121504200599-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की चपेट में आकर महिला की मौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर डुमरी चौराहे के पास जीप की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हिरंदापुर टोला मझरथिया निवासी 40 वर्षीय दुर्गावती पत्नी कन्हैया किसी काम से रामपुर कारखाना जा रही थीं। डुमरी चौराहे के पास देवरिया की तरफ से आ रही जीप ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक भाग गया। घटना देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जीप चालक महिला को ठोकर मारने से पहले डुमरी चौराहे पर बाइक सवार को भी ठोकर मार दिया था। दुर्गावती और पति कन्हैया एक ही भट्ठे पर काम करते थे।