{"_id":"5984a7c14f1c1be87b8b4623","slug":"121501865921-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने उपनिबंधक कार्यालय पर ताला लगाकर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने उपनिबंधक कार्यालय पर ताला लगाकर नारेबाजी की
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। क्षेत्र में जमीनों के सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को बार संघ आंदोलित हो गए। उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय में ताला लगाकर जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने उपनिबंधक को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। एसडीएम से बातचीत के बाद अधिवक्ताओं ने ताला खोला।
रुद्रपुर क्षेत्र में जमीनों के सर्किल रेट में करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कृषि और आवासीय क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ने से जमीनों के दाम बढ़ गए है। बार संघ के अध्यक्ष फणिंद्र नाथ पांडेय और महामंत्री विश्वविजय मल्ल के नेतृत्व में वकील उपनिबंधक कार्यालय पर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। दफ्तर में उपनिबंधक वाल्मिकी मणि समेत कर्मचारी दो घंटे तक बंधक बनाए रहे। वकीलों ने कहा कि सर्किल रेट को लेकर पहले ही आपत्ति दर्ज कराई गई, पर जिलाधिकारी ने उनकी आपत्ति पर कोई सुनवाई नहीं की। सर्किल रेट कम नहीं होने तक वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा। तालाबंदी करने वालों में सत्यप्रकाश सिंह, राजेश त्रिपाठी, वीके सिंह, विकास तिवारी, शशिभूषण निगम, परशुराम मिश्र, बृज बिहारी पांडेय, अशफाक अहमद आदि मौजूद रहे।