{"_id":"5984a6b64f1c1be87b8b45f9","slug":"121501865654-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ के दोबारा अध्यक्ष बने शैलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ के दोबारा अध्यक्ष बने शैलेंद्र
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का शुक्रवार को चुनाव हुआ। शैलेंद्र कुमार सिंह और सुरेश यादव दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष और मंत्री चुना गया। इस चुनाव में जिले के 386 डेलीगेट शिक्षकों ने भाग लिया था। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने जल्द ही नई कार्यकारिणी के गठन की बात कही।
निर्वाचन अधिकारी प्रांतीय आडिटर राजेश धर दुबे, सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला एवं मंडलीय मंत्री गोरखपुर श्रीधर मिश्र, निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रांतीय मंत्री कृष्णानंद राय और विशेष पर्यवेक्षक भक्तराज राम त्रिपाठी की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिलाध्यक्ष पद पर केवल शैलेंद्र सिंह ने नामांकन किया। वहीं, जिला मंत्री पद पर सुरेश यादव और संजय सिंह ने नामांकन किया। बाद में संजय सिंह ने नाम वापस ले लिया। इस प्रकार दोनों पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस चुनाव में भी शिक्षकों ने एकता का परिचय दिया है। इससे संगठन और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। जिला मंत्री सुरेश यादव ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीधर मिश्र ने कहा कि देवरिया के प्राथमिक शिक्षकों ने एकता का परिचय दिया है। इस दौरान जिला संरक्षक रामवृक्ष सिंह, आनंद प्रकाश यादव, सुशील सिंह, गायत्री तिवारी, बसंती राय, गीता राय, विनोद मिश्र समेत सभी डेलीगेट और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।