{"_id":"595683004f1c1b52318b46be","slug":"121498841856-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। जीएसटी लागू होने से नाराज दुकानदारों ने नगर में प्रदर्शन किया। विसंगतियों को दूर करने की मांग करते हुए सरकार को व्यापारी विरोधी बताया। तहसील पहुंचे व्यापारियों ने तहसीलदार राहुल देव भट्ठ को प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
जीएसटी लागू होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकानें बंद कर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। इसका मिलाजुला असर सलेमपुर, लार, भटनी और मझौलीराज नगर में भी रहा। सलेमपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभूदयाल गुप्त के नेतृत्व में दुकानदार सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों का नुकसान है। इसे छह माह बाद देश में लागू किया जाए। जीएसटी में मैनुअल बिलिंग की सुविधा पहले जैसी रखी जाए, इसके लिए व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाए और राशन पर लगने वाले मंडी शुल्क को समाप्त किया जाए। आईटीसी और कपड़े से जीएसटी समाप्त किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में संजीव कुुमार, राहुल जायसवाल, संजय कुमार, आशीष सेठ, अमन वर्मा, दिनेश गुप्ता, मनीष, दिलीप गुप्ता, राजकुमार जायसवाल शामिल रहे।