फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   121 found positive

एक चिकित्सक सहित 121 मिले पॉजिटिव, एक की मौत

Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
121 found positive
एक चिकित्सक सहित 121 मिले पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

जनपद में 631 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, दो गभर्वती, आंख के ऑपरेशन के लिए जांच कराए चार लोग भी मिले संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। रविवार को एक चिकित्सक व दो स्वास्थ्य कर्मी सहित 121 लोग पॉजिटिव मिले। उधर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान जिले के एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 631 हो गई है।
जनपद में कोविड संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमा जागरूक करने के साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील कर रहा है। इसके बाद भी लापरवाही की जा रही है। बगैर मास्क के लोग घरों से निकल रहे हैं। वहीं, सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। रविवार को आई रिपोर्ट में जिला महिला अस्पताल के एक चिकित्सक तथा सलेमपुर क्षेत्र के दो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले। शहर का एक व्यक्ति सदर रेलवे स्टेशन पर जांच में पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में तीन सदस्य हैं। वहीं, भटनी क्षेत्र का एक युवक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जांच में संक्रमित मिला। उसके परिवार में छह लोग हैं। इसी प्रकार मझगावां व बरहज क्षेत्र की दो गर्भवती महिलाएं भी जांच में संक्रमित मिलीं। आंख का ऑपरेशन कराने के लिए जांच कराने पर गौरीबाजार क्षेत्र के दो, बरहज व बैतालपुर क्षेत्र के एक-एक लोग पॉजिटिव मिले। शहर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के पूर्व में आए दो लोगों के परिवार के 11 सदस्य संक्रमित मिले। शहर के एक मोहल्ले का व्यक्ति लखनऊ में संक्रमित के संपर्क में आने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। हर रोज संक्रमितों के मिलने के बाद भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 609 लोगों का चल रहा इलाज
देवरिया। कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में अब तक 21,272 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 20,416 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 609 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 18 मरीजों का अन्य जनपदों में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 70 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच में सात पॉजिटिव
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। रविवार को दोपहर दो बजे तक 27 लोगों की जांच की गई। इसमें सात लोग पॉजिटिव मिले।

कोट
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिदिन नियमित जांच कराई जा रही है। रविवार को जनपद में 121 पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस 631 हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। जनपद के कोविड संक्रमित एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिले में अब तक कोविड से 225 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतना जरूरी है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed