फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1200 account holders of Uttar Pradesh Cooperative Gram Vikas Bank withdrew Rs 16 crore

Deoria News: उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के 1200 खाताधारकों ने दबाए 16 करोड़

Fri, 29 Sep 2023 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
1200 account holders of Uttar Pradesh Cooperative Gram Vikas Bank withdrew Rs 16 crore
देवरिया। उप्र सहकारी ग्राम विकास लिमिटेड बैंक का आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। इसके पीछे 12 सौ ऐसे खाताधारक है। जिन्होंने 16 करोड़ रुपये दबा लिया है। रुपये वापस न आने से असर माली हालत पर पड़ रहा है। तीन शाखाओं में सबसे अधिक कर्ज लेकर हड़पने वाले खाताधारक देवरिया में 682 हैं। बैंक प्रबंधन अब इन खाताधारकों से रुपये निकालने के उपाय तलाश रहा है।
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक की जिले में तीन शाखाएं हैं। इसमें देवरिया, सलेमपुर और रुद्रपुर हैं। सबसे अधिक खाता देवरिया में है और 682 एनपीए है। जबकि 402 सलेमपुर और 250 के करीब खाता रुद्रपुर में है। इस बैंक की स्थिति इस समय यह है कि कई सालों से दयनीय है। करीब 16 करोड़ रुपये एनपीए खाताधारक दबाए हुए हैं जो जमा नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर आरबीआई ने भी सख्त निर्देश दिया है। हर हाल में इन खाताधारकों से रुपये जमा कराया जाए और न देने की स्थिति में भूमि के नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसको लेकर बैंक अब तैयारी कर रहा है। बैलेंस सीट पर गौर किया जाए तो 2017 से 2022 तक बैंक मुनाफे में नहीं रहा है। इसका भी असर वित्तीय लेन-देन के रिकार्ड पर पड़ा है। दस लाख रुपये अधिक के कई ऐसे ऋणी हैं, जिनका ब्याज और मूलधन जोड़कर धनराशि काफी अधिक हो गई है।
विज्ञापन

---------
रिकवरी न होने से बढ़ी खाताधारकों की संख्या
देवरिया। उप्र सहकारी ग्राम विकास लिमिटेड देवरिया शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि एनपीए (नान परफार्मेंस एसेट) खाता लगातार बढ़ने से बैंक की आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर पड़ता है। जिनको लोन दिया गया है उनकी रिकवरी होनी जरूरी है। पिछले कई वर्षाें में रिकवरी न होने के कारण एनपीए खाता अधिक हो गए हैं। कोरोना काल होने के कारण भी इस पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed