फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 positive found in deoria

30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Sun, 05 Jul 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
12 positive found in deoria
30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

देवरिया के 12, कुशीनगर के आठ और महराजगंज के 10 मरीज शामिल
चालक समेत 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
जिले में मिले 12 संक्रमित , संक्रमितों की संख्या 262 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रविवार को आई रिपोर्ट में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें देवरिया के 12, कुशीनगर के आठ और महराजगंज के 10 मरीज शामिल हैं। अब देवरिया में कुल संक्रमितों की संख्या 262, कुशीनगर में 173 और महराजगंज में 204 हो गई है। कुशीनगर के एक मरीज की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
पुराना बरहज का रहने वाला 19 वर्षीय युवक और इसके परिवार के पांच वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चाचा और चाची की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव पहले आ चुकी है। इसी मोहल्ले के 42 वर्षीय चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके परिवार में कोई बाहर से नहीं आया है। बरहज के नंदना पश्चिमी वार्ड की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह लखनऊ में रहती है। होली में घर आई थी। तभी से घर पर है। इसरौली गांव का 35 वर्षीय युवक दुबई से पांच दिन पूर्व घर आया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भलुअनी थाने से 40 मीटर की दूरी पर रहने वाले एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक एक जुलाई को बस से गाजियाबाद से घर आया था। रामपुर कारखाना के रहने वाले एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सहोदर पट्टी गांव के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नरियाव गांव निवासी एक युवक संक्रमित मिला है। यह बाहर से घर आया है। रामपुुर कारखाना के एक सभासद की पांच वर्षीय नातिन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी के लाखोपार गांव के रहने वाला 26 वर्षीय युुवक 30 जून को कर्नाटक से वाराणसी ट्रेन से आया। वाराणसी से बेल्थरा तक बस और यहां से टेंपो से भाटपाररानी आया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुराना बरहज के रहने वाले किराना दुकानदार युवक के परिवार के सभी सदस्यों की जांच हुई है। अभी और लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है। अपने चाचा, चाची के संपर्क में आने से परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित हुए हैं। सभी लोग सैंपलिंग के बाद घर पर रह रहे थे। परिवार के सभी सदस्यों की सैंपलिंग स्वास्थ्य विभाग कराएगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या 262 हो गई है, जबकि ठीक होकर 177 लोग घर जा चुके हैं और पांच की मौत हो गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट का एक अधिकारी, चार कर्मचारी पॉजिटिव
महराजगंज। जिले में रविवार को कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी एवं चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आते ही हड़कंप मच गया। एक साथ 10 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली। दो लोगों ने कोरोना से जंग भी जंग जीत ली है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 2 व 3 जुलाई को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 5 जुलाई को मिली, जिसमें 10 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों में 7 सदर के, एक फरेंदा तथा अन्य दो महराजगंज के निवासी हैं, जिन्हें कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। वहीं, दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जो परतावल के निवासी हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 204 हो गए हैं। वहीं, कोरोना के सक्रिय मामले 50 हैं। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 151 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती संक्रमित मरीज की मौत
पडरौना(कुशीनगर)। रविवार को दो पुलिसकर्मियों समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक पडरौना शहर का है। संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती संक्रमित मरीज की मौत हो गई। एल-1 हास्पिटल से एक संक्रमित मरीज को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। संक्रमितों मेें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो पुलिस लाइंस में तैनात हैं। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले पडरौना नगर के सेंट्रल बैंक रोड निवासी एक व्यक्ति की ट्रूूनॉट मशीन से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त कप्तानगंज क्षेत्र के पचार बड़ा टोला के दो, पडरौना क्षेत्र के बढ़ेया छपरा का एक, रामकोला क्षेत्र के रगड़गंज में एक और फाजिलनगर क्षेत्र के मधुरिया में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पति की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी, उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इस तरह रविवार को कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने आठ नए संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की। इनमें चार रिपोर्ट ट्रूूनॉट मशीन से हुई सैंपल जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed