फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सपा मुखिया के पास पहुंचा विवाद का मामला

सपा मुखिया के पास पहुंचा विवाद का मामला

Fri, 05 Apr 2019 10:48 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
सपा मुखिया के पास पहुंचा विवाद का मामला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
देवरिया। पुरवां चौराहे पर गठबंधन प्रत्याशी की बैठक में सपा नेताओं के बीच हुए विवाद का मामला पार्टी मुखिया तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों के लोगों ने लखनऊ पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लिया है। चुनाव के बाद दोनों पक्ष के कुछ लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को पुरवां चौराहे पर गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में हुई बैठक के दौरान सपा नेताओं के दो गुटों में विवाद हो गया था। मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। मामला अखबारों में प्रकाशित हुआ। एक पक्ष के लोग अखबार की कतरन लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहुंचे। जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी अपनी बात रखने के लिए पहुंच गए। दोनों पक्षों की बात सपा मुखिया ने सुन ली है। जिले के रहने वाले अपने खास लोगों से इस विवाद के बारे में और जानकारी के साथ वीडियो फुटेज भी मांगे हैं। सूत्रों की बात पर विश्वास करें तो लोकसभा चुनाव की वजह से अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चुनाव बाद दोनों पक्ष के नेताओं पर सपा मुखिया अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकते हैं। कुछ नेताओं को भी दल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed