{"_id":"5c5086d5bdec22077e435d79","slug":"11548781269-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के दहशत से बंद हुआ नौतन का सरकारी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के दहशत से बंद हुआ नौतन का सरकारी विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
बंदर के दहशत से नौतन प्राथमिक विद्यालय बंद
दो शिक्षिकाओं सहित 57 ग्रामीणों को काट चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। रामपुर कारखाना ब्लॉक के नौतन ग्रामवासी खूंखार बंदर के आतंक से भयभीत हैं। यहां बंदरों ने 57 ग्रामीणों के अलावा दो शिक्षिकाओं को काट लिया है। यही कारण है कि बच्चे डर के मारे स्कूल नहीं जा रहे। बीईओ के आदेश के बाद मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिया गया। इतना सब होने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी मौन धारण किए हैं।
परेशान ग्रामीण एक सप्ताह से वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं। बच्चों से बुजुर्ग तक सभी दहशत के साए में जी रहे हैं। लाठी, डंडा और गुलेल लेकर चलना उनकी नियति बन गई है। विभागीय शिथिलता के चलते ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। बंदर का आतंक नौतन से लगायत लंगड़ा गांव तक व्याप्त है। 10 दिन के भीतर बंदर 57 लोगों को काट चुका है। मंगलवार सुबह रविंद्र शाही को बंदर काटकर भाग गया। वहीं स्कूल जा रहे अमन, शिव, नागेंद्र को भी काटा है। वन विभाग की सुस्ती से आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मनीष शाही ने कहा कि 10 दिनों से खूंखार बंदर से सभी परेशान हैं। बंदरों के आतंक से जितेंद्र शाही, रामू शाही, संग्राम शाही, भोलू शाही, आदित्य शाही, मुन्ना ठाकुर राजन सिंह, आकाश, गोलू, प्रिंस और सचिन आदि लोग हैं।