फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चौपाल में नहीं आए अधिकारी, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

चौपाल में नहीं आए अधिकारी, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
चौपाल में नहीं आए अधिकारी, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
फोटो-
विज्ञापन

चौपाल में नहीं आए अफसर, बिफरे ग्रामीण
डीएम से की शिकायत, पुन: चौपाल लगाने की मांग
डीसी मनरेगा की देखरेख में हुई चौपाल की खानापूरी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापपुर। विकासखंड बनकटा के ग्राम बलुवन खास में सोमवार को आयोजित चौपाल में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नहीं आने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीएम से पुन: चौपाल आयोजित करने की मांग उठाई। किसी तरह डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी की देखरेख में कार्यक्रम पूरा कराया गया।
चौपाल में लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। पास के ग्राम कड़सरवा बुजुर्ग के एक टोले पर 35 लोगों का विद्युत बिल आ गया है। परंतु वहां आज तक विद्युतीकरण ही नहीं हुआ है। बलुवन खास में स्वच्छता अभियान के तहत कुल 432 शौचालय बनने थे। लेकिन मात्र 73 ही शौचालय बन पाए हैं। लोगों ने बचे शौचालयों को शीघ्र बनवाने की मांग की। गांव के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुल 32 इंडिया मार्का टू हैंडपंप में से 10 से अधिक खराब हैं। इसकी कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। गांव का नलकूप भी खराब पड़ा हुआ है। सभी नालियां टूटी हैं। बलुवन खास जेई प्रभावित गांव है, जो स्याही नदी के किनारे बसा हुआ है। परंतु आज तक जेई का टीका नहीं लगाया गया। डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी ने समस्याओं के जल्द निदान की बात कही। इस दौरान बनकटा के बीडीओ अशोक पांडेय, एडीओ पंचायत रामआसरे विश्वकर्मा, जलनिगम के जेई विशाल वर्मा, विद्युत निगम के जेई उमाशंकर, ग्राम प्रधान कुमारी देवी, विजय सिंह, कमलेश सिंह, नथुनी शर्मा, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा- करेंगे शिकायत
सीडीओ राजेश त्यागी की अध्यक्षता में गांव में पूर्व निर्धारित चौपाल कार्यक्रम रखा गया था। सीडीओ सहित कई विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से कार्यक्रम फीका रह गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विंदा कुशवाहा ने कहा कि पहले से निर्धारित कार्यक्रम में अधिकारियों ने नहीं पहुंचकर लापरवाही बरती है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed