फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उतर प्रदेश को छोड़ सभी प्रदेशों में महागठबंधन लगभग तय

उतर प्रदेश को छोड़ सभी प्रदेशों में महागठबंधन लगभग तय

Wed, 01 Aug 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश को छोड़ सभी प्रदेशों में महागठबंधन लगभग तय
कांग्रेस यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशन चन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रोजगार देने के नाम पर युवाओं से धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि लोकसभा चुनाव में युवा वर्ग भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने यूपी में महागठबंधन पर शीघ्र अंतिम फैसला होने की बात कही तो यह दावा भी कि अन्य प्रांतों में महागठबंधन तय है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में केशव चंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों से हुई वार्ता में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बात नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा कर केंद्र की सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है। देश में भूख, भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। रोजगार देने में केंद्र व प्रदेश सरकार फेल है। देश में बड़े पैमाने पर भाजपा नेताओं की मिलीभगत से घूसखोरी और लूटखसोट हो रहा है। बॉर्डर पर आतंकवादियों की गोली का निशाना सैनिक बन रहे है और प्रधानमंत्री सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं। अयोध्या में मंदिर बनवाने के लिए भाजपा नेता एक-एक ईंट जुटाए और इसके रुपये भी हड़प लिया। लखनऊ और रांची में आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया और लाठियां बरसाई गई। छत्तीसगढ़ में 37 हजार लड़कियां और महिलाएं गायब हुई। इसका पता सरकार नहीं लगा सकी। भाजपा सरकार महिलाओं, बेरोजगारों और किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। लोकतांत्रिक व नागरिक अधिकारों को भाजपा दबा रही है।
विज्ञापन


वाराणसी में पीएम कार्यालय का घेराव 13 को
वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर तोड़े जा रहे प्राचीन मंदिरों के विरोध 13 अगस्त को काशी बचाओ आंदोलन का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में निजी उपयोग के लिए प्राचीन मंदिरों को सुनियोजित तरीके से भाजपा तोड़वा रही है। 13 अगस्त को प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
कांग्रेस यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव को पार्टी कार्यालय पर फूलों का माला पहनाकर नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, सुयश मणि त्रिपाठी, यूथ के प्रदेश सचिव ज्ञानरंजन पांडेय, ऋषभ शुक्ला, अभिनीत उपाध्याय, मोहित पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, नीलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed