{"_id":"5a661a294f1c1b68268b5c32","slug":"11516640809-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल है नहीं, बन गया परीक्षा केंद्र 19-54-57","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल है नहीं, बन गया परीक्षा केंद्र 19-54-57
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले में यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाने में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। अधिकारियों ने ऐसे स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया है जो मानक पर खरे नहीं उतरते। बिना सीसीटीवी कैमरे वाले स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में 256 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो राजकीय इंटर कॉलेज, 103 सहायता प्राप्त विद्यालय और शेष वित्तविहीन विद्यालय हैं। परीक्षा केंद्र बनाने में शिक्षा माफियाओं ने विभाग के अधिकारियों से खेल करा लिया है। सलेमपुर में एमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता मिली है। इस विद्यालय का 1429 कोड आवंटित हुआ है। इसी कोड नंबर पर एमएसएचएसएस पिपरा दीक्षित भटनी देवरिया में भी विद्यालय संचालित हो रहा है। मूल विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाकर भटनी में संचालित स्कूल को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। सलेमपुर में मानक से कम कक्ष वाले एक विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कुछ ऐसे विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बने हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस बारे में पूछने पर डीआईओएस शिवचंद्र राम ने कहा कि स्कूल प्रबंधकों ने ऑनलाइन सूचना दी थी।